यूपी में तीसरे चरण की 10 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार, डिंपल-एसपी सिंह बघेल समेत 100 प्रत्याशी मैदान में

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। (Third Phase Election)तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों पर रविवार को शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। यहां सात मई को मतदान होगा। इस चरण में 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। यहां चुनाव प्रचार

4 1 9
Read Time5 Minute, 17 Second

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। (Third Phase Election)तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों पर रविवार को शाम छह बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। यहां सात मई को मतदान होगा। इस चरण में 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं और मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। यहां चुनाव प्रचार संबंधित सभी गतिविधियों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। सभी राजनैतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को निर्वाचन क्षेत्र से बाहर जाना होगा। उनके प्रवेश पर यहां प्रतिबंध रहेगा।

loksabha election banner

जिन 10 लोकसभा सीटों पर रविवार को प्रचार थमेगा उनमें संभल, हाथरस (सुरक्षित), आगरा (सुरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली शामिल है। मुलायम परिवार के जो पांच सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं उनमें से तीन सदस्यों के भाग्य का फैसला इसी तीसरे चरण में मतदाता करेंगे।

यादव परिवार के तीन सदस्य चुनावी मैदान में

मुलायम सिंह यादव की बहू व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव मैनपुरी से ताल ठोंक रही हैं। यहां भाजपा ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को डिंपल के मुकाबले मैदान में उतारा है। वहीं बदायूं से शिवपाल सिंह यादव के बेटे आदित्य यादव मैदान में हैं तो फिरोजाबाद से प्रो. राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सपा प्रत्याशी हैं।

आगरा से केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल भाजपा प्रत्याशी हैं। हाथरस से भाजपा ने राजस्व राज्यमंत्री अनूप वाल्मीकि को मैदान में उतारा है। वहीं भाजपा ने एटा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह और बरेली से पूर्व राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार को मैदान में उतारा है। फतेहपुर सीकरी में भाजपा ने राजकुमार चाहर को टिकट दिया है तो यहां कांग्रेस से रामनाथ सिकरवार मैदान में हैं।

इसे भी पढ़ें:अब 11 सीटों पर पूरी ताकत झोंकेगी कांग्रेस, राहुल और अखिलेश 10 को करेंगे जनसभाएं; अमेठी-रायबरेली में प्रियंका का फोकस

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पोलिंग बूथ के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन व वायरलेस सेट ले जाना प्रतिबंधित है। पीठासीन अधिकारी अपने मोबाइल फोन को साइलेंट मोड पर ले जा सकेंगे और आवश्यकता पड़ने पर सेक्टर अधिकारियों, रिटर्निंग आफिसर व पर्यवेक्षकों से बात कर सकेंगे।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

IPL 2024, RCB vs CSK Live Score: बारिश के बाद गरजे RCB के बल्लेबाज, चेन्नई को जीत के लिए मिला 219 रनों का टारगेट

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now